पिथौरागढ़- धारचूला के खोतिला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जिसमें एक महिला की मौत के साथ ही 50 से ज्यादा मकान जलभराव के कारण डूब गए हैं। वहीं नेपाल के लस्का गधेरे में भी बादल फटने से नेपाल क्षेत्र में भी काफी नुकसान की खबर है। कई मकान पानी के तेज बहाव में जमीदोज हो गए है। धारचूला से मकानों के तास के पत्तो की तरह पानी मे बहने की भयानक वीडियो सामने आया है। साथ काली नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे मकानों के साथ ही गोशालाएं और निर्माण कार्य मे लगी जेसीबी मशीने भी डूब गयी है।
धारचूला के तल्ला खोतिला गाँव में बादल फटने के कारण हुए जलभराव में 50 मकान ढूब गए हैं। घटना में 65 वर्षीय महिला पशुपति देवी पत्नी मानबहादुर की मौत हो गई है जिसके शव को रेस्क्यू कर लिया गया है । वहीं एलधारा में लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण धारचूला के मल्ली बाजार सड़क में पानी और मलबा भर गया है। सड़क पर खड़े कई वाहन भी मलबे की चपेट में आए हैं।
जिला प्रशासन, एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0, फायर यूनिट की टीमों द्वारा लगातार राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया जा रहा है तथा उनके खाने-पीने और रहने की उचित व्यवस्था की जा रही है। धारचूला में काली नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। जिससे भारत-नेपाल झूलापुल के निकट गौशाला के क्षतिग्रस्त होने तथा कुछ जानवरों के बहने की सूचना भी आ रही है। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे ना जाने को अलर्ट किया है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 

