देहरादून- देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ। शाम को हुई मूसलाधार वर्षा से दून की सड़कें और चौक-चौराहे जलमग्न हो गए। गुरुवार को भी तेज बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड में मानसून की वर्षा ने फिर जोर पकड़ लिया है। खासकर देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में मूसलाधार वर्षा से जनजीवन प्रभावित है।
दून में सड़कों और चौराहों पर जलभराव से आवाजाही में दिक्कतें पेश आईं। जबकि, रायपुर स्थित स्टेडियम में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला भी रद हो गया।उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में भी वर्षा के कारण दुश्वारियां बनी हुई हैं। कई प्रमुख मार्गों पर भूस्खलन के चलते आवाजाही बार-बार बाधित हो रही है। जिससे चारधाम यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज इसी प्रकार का बना रह सकता है।
कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश
बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही बादलों और धूप की आंख-मिचौनी चलती रही। दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बौछारों का दौर शुरू हुआ। दून में शाम को करीब साढ़े तीन बजे झमाझम वर्षा शुरू हुई जो कि देर रात तक जारी रही। इससे शहर के तमाम चौक-चौराहे जलमग्न हो गए।
नदी-नालों के उफान पर आने से किनारे बसे लोग भी खतरे की जद में आ गए। चंद्रबनी चोयला में बरसाती नाले का पानी सड़कों पर आने से आवाजाही ठप हो गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी 
