रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में बिना अनुमति ड्रोन संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित, सुरक्षा व हेली सेवाओं के सुचारु संचालन हेतु प्रशासन सख्त*कल 22 अप्रैल 2026 को प्रातः श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाने हैं। इस अवसर पर धाम क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है, श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं हेली सेवाओं के सुरक्षित व निर्बाध संचालन को ध्यान में रखते हुए धाम क्षेत्र को ड्रोन हेतु नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में बिना प्रशासन की पूर्व अनुमति (NOC) के ड्रोन उड़ाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के ड्रोन का उपयोग करता हुआ पाया जाता है, तो संबंधित ड्रोन को तत्काल जब्त किया जाएगा तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जुर्माना सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।आज भी धाम क्षेत्र एवं मंदिर परिसर के समीप बिना अनुमति के उड़ाए जा रहे 2 ड्रोन को पुलिस द्वारा जब्त किया गया है, जो कि नियमों के उल्लंघन का गंभीर मामला है।प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा बिना अनुमति ड्रोन संचालन से परहेज करें, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद 


