उत्तराखंड: मासूम की मौत के बाद सड़कों पर सख्ती: परिवहन विभाग एक्शन मोड में, पांच टीमें उतरीं मैदान में

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मासूम की मौत के बाद सड़कों पर सख्ती: परिवहन विभाग एक्शन मोड में, पांच टीमें उतरीं मैदान में…

हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी है और अब परिवहन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया, जिसके बाद सड़कों पर लापरवाही और नियमों की अनदेखी पर शिकंजा कसने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।

आरटीओ अरविंद पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि काठगोदाम से हल्द्वानी तक भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि नो-एंट्री के बावजूद बड़े वाहन शहर के भीतर प्रवेश कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ गया है। इसी को देखते हुए विभाग ने तत्काल प्रभाव से पांच विशेष टीमें गठित कर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में दो मदरसे सील, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालान, जब्ती और अन्य कड़ी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का साफ कहना है कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस बीच प्रशासन ने हादसे में जान गंवाने वाली मासूम के परिजनों को राहत देने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert

अधिकारियों के अनुसार पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है। यह कार्रवाई साफ संकेत दे रही है कि अब हल्द्वानी की सड़कों पर बेपरवाही की कीमत चुकानी पड़ेगी, हालांकि बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सख्ती लंबे समय तक जारी रह पाएगी और क्या इससे भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों पर वास्तव में रोक लग सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें