- पदोन्नति, तबादलों में देरी, शिक्षक आज से धरने पर
देहरादून। पदोन्नति और अंतरमंडलीय तबादलों में देरी नाराज राजकीय शिक्षक संघ ने आज से शिक्षा निदेशालय में धरने का एलान किया है। संगठन के प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली के मुताबिक, मांगों पर शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद भी अमल नहीं हुआ। जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा धरना जारी रहेगा।
पैन्यूली ने कहा, 26 नवंबर को शिक्षा निदेशालय सभागार में शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में दो सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। शिक्षा सचिव, सचिव वित्त, प्रमुख सचिव न्याय आदि की मौजूदगी में हुई बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षकों के वरिष्ठता विवाद के निपटारे व पदोन्नति के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की थी। मंत्री ने आश्वासन दिया था कि समिति तीन दिन के भीतर इस मसले पर अपनी रिपोर्ट देगी, लेकिन इस प्रकरण में अब तक की प्रगति शून्य है। बताया कि सहायक अध्यापक एलटी के अंतरमंडलीय तबादलों के लिए शिक्षा मंत्री ने 10 दिन का समय दिया था।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विदेशों में बसे उत्तराखण्डियों को अपने प्रदेश से जोड़ेंगे धामी, सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
उत्तराखंड: धारचूला में महिला की मौत से हड़कंप, घर में मिले खून के निशान, लिव-इन पार्टनर फरार
उत्तराखंड : यहां महिला की हत्या, लिव-इन पार्टनर फरार
हल्द्वानी: CM धामी के निर्देश पर अवैध धार्मिक संरचना पर कार्रवाई, राजपुरा में अवैध मजार हटाई गई
हल्द्वानी : दीपावली पर क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, कलसिया नाले पर वैली ब्रिज से शुरू हुआ यातायात
देहरादून : (बड़ी खबर) लोअर PCS की भर्ती आई
अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को दिया राष्ट्रपति पुलिस निशान, देश का 16वां राज्य बना उत्तराखंड
भाजपा में भीमताल सीट को लेकर दावेदारी शुरू, कमलेश भट्ट ने संगठन के सामने रखी अपनी बात
अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग
हिमाचल से दोगुने बजट वाला हुआ उत्तराखंड! अमित शाह के सामने CM धामी ने गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां 
