देहरादून- उत्तराखंड में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला एएनएम के 824 पदों के लिए की जा रही भर्ती प्रक्रिया में 60% अभ्यर्थियों ने आवेदन फार्म ही गलत भर दिया है। जानकारी के मुताबिक अब तक 400 से अधिक अभ्यर्थी अपनी गलती मान कर आवेदन में सुधार के अनुरोध भी कर चुके हैं। इसी को देखते हुए चिकित्सा चयन आयोग ने अब आवेदन पत्रों में सुधार का मौका देने का निर्णय लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड चिकित्सा चयन आयोग की बैठक में एएनएम भर्ती के लिए आए आवेदनों में बड़ी संख्या में हुई त्रुटि को लेकर चर्चा हुई है। जिसमें 824 पदों के लिए राज्य भर से 4951 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। जिसमें से लगभग 3000 अभ्यर्थियों ने गलत आवेदन भर दिया है। लिहाजा एएनएम की भर्ती के लिए गलत आवेदन कर चुके युवाओं को गलती सुधारने का एक मौका देने का निर्णय लिया गया है। जल्द इस संबंध में उत्तराखंड चिकित्सा चयन आयोग अपनी वेबसाइट में जानकारी साझा करेगा और उसी के अनुसार युवा अपने आवेदन पत्रों में हुई गलतियों को सुधार पाएंगे आयोग ने कहा है कि दोबारा गलती करने वाले अभ्यर्थियों को दुबारा सुधार का मौका नहीं मिलेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
