Nainital News- नैनीताल रविवार सुबह नैनी झील में एक शव करने की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त 3 दिन पहले मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी के रूप में हुई है, जो बिना बताए कहीं चली गई थी।
शव को सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले राहगीरों ने झील में देखा सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसके गुमशुदा किशोरी ही होने की पुष्टि की। शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस पंचनामे और पोस्टमार्टम की है।
पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार की शाम मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए कहीं चली गई थी। जब रात में घर नहीं पहुंची तो दूसरे दिन स्वजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस ने तलाश की तो झील के किनारे पुलिस को किशोरी का एक चप्पल मिला। जिसके बाद शनिवार को पुलिस गोताखोर, एसडीआरएफ और फायर कर्मियों ने झील के भीतर भी दिन भर सर्च अभियान चलाया। मगर किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका रविवार सुबह शनि मंदिर के समीप राहगीरों ने एक शव उतराता हुआ देखा जिस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंचे दीपक बिष्ट और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव के गुमशुदा किशोरी होने की पुष्टि हुई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में 29 अक्टूबर को करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश
हल्द्वानी में कुमाऊं द्वार महोत्सव के मंच पर दीपक रावत ने गाया कुमाऊंनी गीत, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
उत्तराखंड : उमेश कुमार का विधायकी से इस्तीफे का ऐलान
उत्तराखंड में 2 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार, पहाड़ी जिलों में बदलेगा मौसम
हल्दूचौड़ में धूमधाम से मनाया कुमाऊं दिवस और पैदल सेना दिवस, पूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान
हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर अजय भट्ट सख्त, CM धामी को लिखा पत्र
वोटर लिस्ट से जुड़ा जरूरी अपडेट, उत्तराखंड में इस तारीख से शुरू होगी प्रक्रिया
CM धामी का गैरसैंण को बड़ा तोहफा, रामगंगा नदी पर बनेगा बांध
उत्तराखंड: जिला अस्पताल के क्लर्क मोहित मेहरा की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव
7,844 करोड़ के अनुपूरक बजट पर क्या बोले CM धामी? पढ़िए पूरी ख़बर 
