बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बागेश्वर जिले की सीमा से सटे नाघर बटगेरी गांव में शनिवार को आपसी विवाद में बड़े ने चाकू से छोटे भाई की हत्या कर दी।
अपराध छुपाने के लिए उसने झूठ बोला कि भाई छत से गिर गया था और उसके सीने में सरिया घुस गया था। भाई की मौत के बाद आरोपी सहम गया था। जिला अस्पताल में भी वह गुमसुम बैठा रहा। पुलिस पूछताछ में वह सच नहीं छिपा पाया और अपना अपराध कबूल कर लिया।
जानकारी के अनुसार बनकोट के पास नाघर बटगेरी गांव निवासी बालम मेहता और नरेंद्र मेहता पुत्रगण जवाहर सिंह मेहता घर के बाहर बैठे थे। उनमें किसी बात पर विवाद हो गया। बात मारपीट में बदल गई। गुस्से में बड़ा भाई बालम मेहता किचन से चाकू लेकर आया और छोटे भाई नरेंद्र के सीने पर इससे वार कर दिया।
इससे नरेंद्र (38) गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह खुद परिजनों के साथ उसे जिला चिकित्सालय बागेश्वर ले जा रहा था कि नरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके शव का बागेश्वर जिला अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सीने पर सरिया के बजाय चाकू का घाव होने पर पुलिस ने बालम सिंह से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
नरेंद्र के चचेरे ससुर नरेंद्र सिंह कपकोटी ने रविवार को बेड़ीनाग थाने में बालम सिंह मेहता के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी। इसी आधार पर उसके खिलाफ धारा 103 बीएनएस के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद बेड़ीनाग थानाध्यक्ष महेश जोशी और उप निरीक्षक पूजा मेहरा पुलिस टीम के साथ गांव पहुंची और पड़ताल की।
एसपी रेखा यादव ने बताया कि दोनों में विवाद था। बड़े भाई को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
