रुड़की : पत्नी की पीट-पीटकर कर हत्या
बुग्गावाला। (रुड़की)। पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने के बाद पति ने उसका सिर फर्श पर पटक दिया। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
घटना शनिवार की शाम करीब छह बजे की है। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी। परिजनों ने पति और ससुरालियों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
बुग्गावाला थाना क्षेत्र स्थित गांव बंदरजूड़ निवासी इरशाद की शादी करीब तीन साल पहले इसराना (30) निवासी गावं रसूलपुर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले इसराना को दहेज की खातिर परेशान कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे इरशाद नशे की हालत में घर आया था। इसके बाद वह पत्नी से बाइक की चाबी मांगने लगा तो नशे की स्थिति में होने के चलते पत्नी इसराना ने चाबी देने से इंकार कर दिया। इस बात से तैश में आकर इरशाद ने पत्नी इसराना की बेरहमी से पिटाई कर कर दी। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों ने जब इसराना को छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोप है कि इरशाद ने बाल पकड़कर सिर फर्श पर दे मारा। जिससे गंभीर हालत में उसे रुड़की अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों को सूचना दी। परिजनों की ओर से पति समेत नौ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
