Satish Kaushik Death: बुधवार को बॉलीवुड के मशूहर अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके दोस्त और सहकर्मी अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके निधन की खबर की पुष्टि की। सतीश कौशिक का एनसीआर में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनका शव गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में है और पोस्टमॉर्टम के बाद मुंबई लाया जाएगा।
कौशिक गुरुग्राम में किसी से मिलने जा रहे थे तभी उनकी तबीयत बिगड़ी और कार में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सतीश कौशिक एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, कॉमेडियन और पटकथा लेखक थे। वह नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा एंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पूर्व छात्र थे और उन्होंने थिएटर में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘दीवाना मस्ताना’, ‘साजन चले ससुराल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने ‘रूप की रानी चोरों का राजा’, ‘प्रेम’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’ और ‘तेरे नाम’ जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
