देहरादून : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बेवाला इलाके में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया…जहां ट्रक और कार की जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई।
हादसा उस समय हुआ जब आशारोड़ी से देहरादून की ओर आ रहा एक ट्रक मोहब्बेवाला के पास पहुंचा। इसी दौरान एक कार चालक यूटर्न लेते हुए रॉन्ग साइड में आ गया और सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराया।
हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायल ट्रक चालक और कार सवार दोनों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के अनुसार ट्रक चालक की पहचान जुनैद निवासी बागपत के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
गौरतलब है कि इसी इलाके में कुछ दिन पहले भी तेज रफ्तार ट्रक के कारण बड़ा हादसा हुआ था…जिसमें कई वाहन आपस में टकरा गए थे। लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
