चंपावत : उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है…जहां खेल अभ्यास के दौरान एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई।
जिला मुख्यालय स्थित गोरल चौड़ मैदान में शनिवार को आयोजित हो रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अभ्यास के दौरान यह हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक, मैदान में कुछ छात्र फुटबॉल का अभ्यास कर रहे थे…जबकि दूसरी ओर जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) का अभ्यास चल रहा था।

इसी दौरान एक छात्र द्वारा फेंका गया भाला फुटबॉल खेल रहे 20 वर्षीय छात्र सोमेंद्र सिंह बोहरा को जा लगा। भाला कंधे के पास गर्दन में गहराई तक धंस गया…जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल छात्र को जिला अस्पताल ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव और ऑक्सीजन सप्लाई रुकने के कारण उसकी मौत हुई।
मृतक सोमेंद्र सिंह बोहरा रीठा साहिब क्षेत्र के मछियाड गांव के निवासी थे और चंपावत में रहकर पॉलिटेक्निक के द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता गुजरात में नौकरी करते हैं और घटना की सूचना मिलने के बाद घर के लिए रवाना हो चुके हैं।
इस घटना ने खेल आयोजन की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि पॉलिटेक्निक में खेल शिक्षक की कमी है और बिना विशेषज्ञ निगरानी के प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
