काशीपुर: रंगों के पर्व होली की मस्ती उस वक़्त मातम में बदल गयी, जब डीजे पर डांस के दौरान हुए विवाद में युवक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. हत्या के बाद इंसाफ की मांग करते हुए मृतक के परिजन और आसपास के रहने वाले लोगों ने जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपियों में से एक की गिरफ्तारी के बाद बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दिए जाने की बात कह रही है।
घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।क्या है मामला: घटना काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र खड़कपुर देवीपुरा की है. यहां कुछ युवक होली की मस्ती में डीजे पर डांस कर रहे थे. इसी दौरान उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. घटना के प्रत्यक्षदर्शी विशाल के मुताबिक उसकी चाची का लड़का नरेश होली में मिलने आया था। इसी दौरान नरेश पास ही में डीजे पर डांस करने चला गया था. वहां दो पक्षों में झगड़ा होने पर नरेश बीच बचाव करवाने लगा.बताया जा रहा है कि इसके बाद वह सभी लोग नरेश से ही उलझ पड़े और लाठी डंडों से हमला कर दिया।
इस दौरान नरेश पुत्र चंद्रपाल निवासी खड़कपुर देवीपुरा गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल नरेश को तत्काल उपचार के लिये पहले राजकीय चिकित्सालय काशीपुर ले जाया गया, वहां उसकी हालत गम्भीर होने पर उसे मुरादाबाद ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।
लोगों ने किया हंगामा: घटना से क्षुब्ध लोगों ने आक्रोशित होकर खड़कपुर देवीपुरा मुख्य मार्ग पर हंगामा शुरू कर दिया और न्याय की मांग करने लगे. इस दौरान हंगामा कर रहे आक्रोशित लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई. सूचना पाकर सीओ वंदना वर्मा भी मौके पर पहुंच गई. काफी देर तक आक्रोशित लोग हंगामा करते रहे. जिस वजह से पुलिस व लोगों के मध्य कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिस ने बमुश्किल आक्रोशित लोगों को शांत कराया.पुलिस कर रही है।
आरोपियों की खोज: सीओ काशीपुर वंदना वर्मा ने बताया कि इस हत्या के मामले में पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है. एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकी आरोपी युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उधर लोगों के आक्रोश को देखते हुए खड़कपुर देवीपुरा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
