🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑🛑
- नैनीताल जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट
- जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की दी सलाह
नदी, नाले, रपटे, गधेरे से लोगों को दूर रहने की अपील
नदी और नालों के तटवर्ती एवं संवेदनशील इलाके में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील
हल्द्वानी : मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भारी बारिश की वजह से अचानक भूस्खलन बाढ़ और जल भराव की संभावना का पूर्वानुमान जताया गया है। लिहाजा प्रशासन ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। खासकर हल्द्वानी के रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला, और गौला के तटवर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि मौसम विभाग के भारी से भारी बारिश होने के अलर्ट के बाद लगातार लोगों से अपील की जा रही है। इसके अलावा हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग और हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर मार्ग में पढ़ने वाले रपटे, गधेरे और नालों में लोगों से सावधानी पूर्वक जाने की अपील की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी थाने चौकियो के माध्यम से भी लोगों को सतर्क व सुरक्षित रहने के साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों व उनके अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। और किसी भी दशा में मोबाइल फोन बंद न करने को कहा गया है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिला अधिकारी और तहसीलदार निरंतर अपने क्षेत्र में बरसात से होने वाली स्थितियों के मद्देनजर फील्ड में मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
