हल्द्वानी/नैनीताल, जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत परिवहन विभाग (आरटीओ) द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
नैनीताल शहर एवं उससे जुड़े प्रमुख मार्गों पर चलाए गए इस अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर व्यापक स्तर पर चालानी कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 219 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के वाहन शामिल रहे। आंकड़ों के अनुसार, रेंटल बाइक के 53 चालान, टैक्सी/मैक्सी के 90 चालान, भारी वाहनों के 25 चालान, अन्य वाहनों के 51 चालान किए गए।
इसके अतिरिक्त, गंभीर उल्लंघनों के चलते 10 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 49 वाहनों के परमिट के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
यह विशेष अभियान विभिन्न दिनों में चरणबद्ध तरीके से चलाया गया, जिसमें ओवरलोडिंग, बिना परमिट संचालन, यातायात नियमों की अनदेखी तथा अन्य उल्लंघनों पर विशेष नजर रखी गई।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और अनावश्यक दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मामा-भांजे को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत
अंकिता भंडारी केस की चर्चा के बीच उर्मिला सनावर गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड : वायरल ऑडियो मामले में कार्रवाई, कांग्रेस विधायक के भाइयों पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार में आंधी तूफान से भरभराकर गिरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: शहरी विकास निदेशक ने देखा लालकुआं का कामकाज, विकास कार्यों की तारीफ
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट
उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास 
