हल्द्वानी: DM ने जारी किया अधिकारियों के लिए ALERT, नैनीताल हाईवे बंद, अल्मोड़ा भी बंद करने के निर्देश Video

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : मौसम विभाग द्वारा नैनीताल जिले में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है जिसके बाद हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई है लगातार जिला प्रशासन की टीम लोगों को सचेत कर रही है। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट ने हल्द्वानी में भारी बारिश के चलते रक्सिया और कलसिया नाले के किनारे रह रहे लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उधर अल्मोड़ा हाईवे भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर नैनीताल हाईवे में भी मलुवा आया है।

ज़िला मजिस्ट्रेट वंदना सिंह ने बताया कि कल जनपद में बहुत भारी बरसात का अलर्ट है, इसके लिए समस्त अधिकारी अलर्ट रहें । डीएम ने कहा कि भारी बारिश से पर्वतीय मार्गों पर भूस्खलन की संभावनाएं हैं अतः आम जनता से अपील है कि अति आवश्यक न हो तो पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करने से बचें और नदी, नालों, रपटों से उचित दूरी रखें ।

ADVERTISEMENTS

समस्त अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया है कि अपनी संवेदनशील सड़कों पर लगी मशीनों और भूस्खलन वाले स्थानों पर स्वयं विजिट करें, सभी टीमों को फील्ड में लगाएं ।

यह भी पढ़ें 👉  SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी

सिंचाई विभाग के सभी अधिकारी जलभराव वाले क्षेत्रों में स्वयं निरीक्षण करें, पर्याप्त मात्रा में पंप और मशीनों की व्यवस्था करें।

राजस्व विभाग के अधिकारी
तहसीलदार/नायब तहसीलदार अपने क्षेत्रों के संवेदनशील ग्रामों में संपर्क स्थापित करते हुए प्रत्येक दो घंटे में कुशलता लेते रहें ।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी अलर्ट रहें । आशा कार्यकर्ता के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में बीमार और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें । किसी भी इमरजेंसी में तत्काल अपने
SDM /तहसीलदार और आपदा कंट्रोल रूम से संपर्क करें ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं

डीएम ने समस्त उपजिलाधिकारी को स्वयं सभी विभागों से समन्वय कर इन निर्देशों का पालन करवाने के निर्देश दिये है।

उन्होंने ने बताया कि आपदा से सम्बन्धित सूचानाओं को प्राप्त किये जाने एवं सर्व सम्बन्धित को कार्यवाही हेतु सूचित किये जाने हेतु जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र नैनीताल में वैकल्पिक दूरभाष नम्बर 05942-356712 तथा जीओ नेटवर्क मो0 न0 8433092458 इन नम्बरों पर आपदा से सम्बन्धित सूचना आदान-प्रदान कर सकते है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें