देहरादून- उत्तराखंड की राजनीति में 10 मार्च का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दिन मतगणना होने वाली है। और राज्य में किसकी सरकार बनेगी यहीं से तय होगा। लेकिन इससे पहले भाजपा की तैयारियों की तस्वीरों ने कांग्रेस को जरूर टेंशन में डाल दिया होगा, क्योंकि क्योंकि राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मतगणना से पहले खांसे एक्टिव नजर आ रहे हैं।
केंद्र की राजनीति में ऊंचा मुकाम रखने वाले रमेश पोखरियाल निशंक एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति में जिस तरह से सक्रिय हुए हैं उससे तो बीजेपी कांग्रेस के नेता भी खासे हलकान नजर आ रहे हैं। रमेश पोखरियाल निशंक को राजनीति का चाणक्य कहा जाता है। ऐसे में लगता है रमेश पोखरियाल निशंक किसी मिशन में जुटे हुए हैं लगता है पार्टी आलाकमान ने उन्हें कोई मिशन दिया है जिसे उन्हें इन दिनों में पूरा करना है।

वही रमेश पोखरियाल निशंक ने पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की। जिसके बाद देहरादून आकर राज्यपाल से मुलाकात उन्होंने की और अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डा० रमेश पोखरियाल निशंक की भेंट देहरादून स्थित निशंक के निजी आवास पर हुई। जहां दोनो नेताओ के बीच लंबे समय तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
कुल मिलाकर उत्तराखंड की राजनीति में आने वाले दिनों में क्या होगा यह 10 मार्च को पता चल जाएगा लेकिन देखा जाए तो उत्तराखंड की राजनीति में रमेश पोखरियाल निशंक के सक्रिय होने से काफी हद तक राजनीति दिलचस्प होने का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 
