बागेश्वर- उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां ने अपने 11 माह की बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर खुद भी जहर खा लिया जिसमें बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां का भी इलाज चल रहा है। फिलहाल इस कदम उठाने के कारणों के पीछे का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक थाना बैजनाथ के अंतर्गत कोठू रामपुर निवासी सूरज नाथ की पत्नी रमा गोस्वामी ने रविवार की दोपहर आत्मघाती कदम उठा लिया। अन्य दिनों की तरह सुबह कामकाज निपटाने के बाद मौका मिलते ही रमा ने अपनी 11 माह की बच्ची प्राची को जहरीला पदार्थ खिला दिया और खुद भी खा लिया।
जैसे ही इस घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल दोनों को लेकर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची को तो मृत घोषित कर दिया, लेकिन रमा का इलाज अभी चल रहा है, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई और बच्चे का शव कब्जे में ले लिया। फिलहाल अस्पताल में पुलिस तैनात है और इस दर्दनाक आत्मघाती कदम उठाए जाने के पीछे कारण तलाश रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
