देहरादून- पर्यटन सीजन से पहले अच्छी खबर, रोडवेज की टिकट मोबाइल ऐप से होंगे बुक

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- राज्य में पर्यटन सीजन के आने से पहले ही इस बार परिवहन निगम रोडवेज भी अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लग गया है। रोडवेज बसों में हमेशा टिकट को लेकर आने वाली दिक्कतों को देखते हुए इस बार उत्तराखंड परिवहन निगम यात्रियों को बड़ी सुविधा देने जा रहा है। दूसरे राज्यों या दूरदराज से आने वाले पर्यटक हो या फिर राज्य से बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए अब ऑनलाइन टिकट मोबाइल ऐप बनाने की तैयारी हो रही है। परिवहन निगम के इस ऐप के जरिए यात्री न सिर्फ अपना टिकट बुक कर सकेंगे बल्कि अपनी सीट भी सुनिश्चित कर सकेंगे।

गौरतलब है कि मई से लेकर अगस्त तक पर्यटन सीजन चलता है इस दौरान परिवहन निगम की सबसे ज्यादा आय होती है। बीते वर्षों में कोविड-19 की वजह से रोडवेज को भारी नुकसान हुआ लेकिन इस बार उम्मीद जताई जा रही है की पर्यटन सीजन पहले से अच्छा होगा। अब तक परिवहन निगम के लिए ऑनलाइन टिकट इन की व्यवस्था निगम की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कराई जा सकती है, लेकिन तकनीकी कारणों से कभी-कभी दिक्कतें आ जाती हैं। अब मुख्य सचिव ने परिवहन निगम के अधिकारियों को निगम की आय बढ़ाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। लिहाजा टिकटों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन मोबाइल ऐप बनाने को कहा है। जिसके बाद से परिवहन निगम इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। यह माना जा रहा है कि पर्यटन सीजन से पहले यह मोबाइल ऐप तैयार होकर जनता को समर्पित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें