HALDWANI NEWS- एक बार फिर खाकी चर्चाओं में है। काठगोदाम क्षेत्र में एक युवक पुलिस वाले की पिटाई इतना दुखी हो गया कि उसने अपने हाथ की नस काट ली। जब परिजनों ने देखा कि युवक के हाथ की नस कटी है तो आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल ले गये लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मेयर जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला मौके पर पहुंचे। जिसके बाद परिजनों के साथ मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने काठगोदाम पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की।
इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए एसएसपी पंकज भट्ट ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया और मामले की जांच एसपी सिटी हरबंश सिंह को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि काठगोदाम देवलाढूंगा निवासी नरेन्द्र कुमार मजदूरी करता था। आरोप है कि शनिवार सुबह चौकी के पास ही पुलिस कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने नरेन्द्र कुमार को डंडे से पीट दिया।
इसके बाद जब नरेन्द्र घर पहुंचा तो उसके हाथ में चीरा लगा हुआ था। परिजन उसे बेस अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवक के हाथ की नस कटी हुई थी, जिससे उसकी मौत हुई है। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी हरबंस सिंह को सौंप दी गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

