हरिद्वार : हरिद्वार में गंगनहर से एक युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रेगुलेटर पुल के पास बरामद शव की पहचान 25 वर्षीय यश ओझा के रूप में हुई है…जो उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, यश हरिद्वार एक निजी कंपनी में नौकरी के इंटरव्यू के लिए आया था। उसने इस बारे में अपने परिजनों को भी बताया था…लेकिन 9 अप्रैल के बाद से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। आखिरी बार उसे नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में देखा गया था, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला।

मंगलवार को गंगनहर में शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में परिजन हरिद्वार पहुंचे और शव की शिनाख्त की…जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक हादसे का शिकार हुआ या यह आत्महत्या का मामला है। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह के मुताबिक, हर पहलू पर जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तराखंड: 451 पदों को जल्द भरने के निर्देश
उत्तराखंड : यहां रील बनाने पर डांटने से नाराज किशोरी फंदे से लटकी
उत्तराखंड में तहसीलदार और पूर्ति निरीक्षक के 72 पदों पर चयन
उत्तराखंड : 11 जिलों में आंधी-ओलावृष्टि का अलर्ट
विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश
हल्द्वानी में चार आरोपित जिला बदर, इस साल अब तक 98 लोगों पर हुई कार्रवाई
हल्द्वानी : रोते हुए बोले विधायक सुमित हृदयेश—मेरी जान को खतरा, फोन टैपिंग का लगाया आरोप
उत्तराखंड के युवाओं को सिखाई जाएंगी विदेशी भाषाएं, हर जिले में ट्रेनिंग सेंटर खोलने की तैयारी
देहरादून में होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, पंजीकरण शुरू; जानिए क्या होगा खास 
