UTTARAKHAND: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक 15 अप्रैल से खुला, पर्यटकों के लिए तैयार हाई हिमालय

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर : बागेश्वर जिले में स्थित प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक रूट 15 अप्रैल से पर्यटकों, ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों के लिए खोल दिया गया है। यह ट्रेक 15 जून 2026 तक खुला रहेगा…जिसके लिए प्रशासन ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी पीके गौतम के अनुसार ट्रेक मार्ग को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए मार्गदर्शन, ठहराव और आपात सहायता की बेहतर व्यवस्था की गई है…ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों को बांटी खेल किट

उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पिंडारी ग्लेशियर अपनी बर्फीली चोटियों, खूबसूरत बुग्यालों और रोमांचकारी अनुभवों के लिए देश-विदेश में मशहूर है। हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

ट्रेकिंग के लिए हिचोड़ी और जैकुनी में पंजीकरण अनिवार्य किया गया है…जहां 24 घंटे वन कर्मियों की तैनाती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में थाल सेवा के 8 साल पूरे, 5 रुपये में भरपेट भोजन करा रही टीम, DM ललित मोहन रयाल भी बने थाल सेवक

साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक कचरे पर सख्ती बरती जाएगी। वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि वे साफ-सफाई और प्रकृति संरक्षण के नियमों का पालन करें।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें