- 2005 बैच की PCS अधिकारी निधि यादव को विजिलेंस ने दी क्लीन चिट।
देहरादून– उत्तराखंड की सीनियर पीसीएस अधिकारी निधि यादव को विजिलेंस ने अपनी जांच के बाद क्लीन चिट दे दी है. निधि यादव की आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकायत आने के बाद शासन ने जांच के आदेश दिए थे. करीब एक साल पहले निधि यादव की विजिलेंस की खुली जांच के आदेश हुए थे।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में आरोपी सीनियर पीसीएस अधिकारी निधि यादव को विजिलेंस से बड़ी राहत मिली है. दरअसल पिछले साल जुलाई में निधि यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर सतर्कता समिति ने खुली जांच किए जाने की संस्तुति की थी. विजिलेंस की करीब एक साल तक चली जांच के बाद अब उन्हें बड़ी राहत मिली है और विजिलेंस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है।
निधि यादव 2005 की पीसीएस अधिकारी है. उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है. इसके अलावा निधि यादव कई मामलों को लेकर विवादों में भी रही हैं. निधि यादव पर उत्तराखंड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कई संपत्तियां खरीदने के आरोप लगे थे.
सीनियर पीसीएस अधिकारी निधि यादव पर लगे इन आरोपों के बाद जांच के निर्देश मिलने से उनका प्रमोशन भी अटक गया था. प्रदेश में सीनियरिटी के लिहाज से 2021 से उन्हें IAS अधिकारी के रूप में प्रमोशन मिलना लंबित है. पिछले साल 2023 में भी उनके प्रमोशन की फाइल आगे बढ़ी थी, लेकिन आखिरी समय में इस दौरान शिकायत के आधार पर विजिलेंस की खुली जांच के आदेश दे दिए गए थे और उनकी डीपीसी पर रोक लगा दी गई थी। विजिलेंस से क्लीन चिट मिलने के बाद अब कार्मिक विभाग ने इसकी सूचना यूपीएससी को भेज दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर एक पटवारी निलंबित, एक पर विभागीय कार्रवाई शुरू
रामनगर के छोई में टूटी सिंचाई नहर, सैकड़ों किसानों की धान की फसल पर मंडराया बड़ा संकट
उत्तराखंड: किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्र को सौंपा प्रस्ताव
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) इस जिले में कल 31 जुलाई को अवकाश घोषित
उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम रहेगा खतरनाक, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू, नोटिस मिलने पर समय से दें जवाब
सीएम धामी का सख्त आदेश, 1905 हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त
उत्तराखंड : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अब्दुल रहमान गिरफ्तार 
