- केदारनाथ आपदा में 17 दिनों से लापता हिमांशु को ढूंढने की परिजनों ने लगाई गुहार,परिजनों का रो-रो-कर बुरा हाल।
गैरसैंण- गैरसैंण विधानसभा परिसर से सटे भराडीसैंण बाजार के रहने वाले हिमांशु का 31जुलाई को केदारनाथ में आई आपदा के बाद से कोई पता नहीं चल पा रहा है।परिजनों ने क्षेत्रीय विधायक सहित मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हिमांशु को खोजने की गुहार लगाई है।उल्लेखनीय है कि परवाडी गांव के 22 वर्षीय हिमांशु इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने के बाद केदारनाथ में नौकरी कर अपने परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी उठा रहे थे।30जुलाई को हिमांशु ने अपने दोस्त के फोन से घर पर मैसेज भेज कर 1अगस्त को घर आने की जानकारी दी थी।लेकिन अगले ही दिन 31जुलाई को आयी आपदा के बाद से परिजनों का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
जिसके बाद घर वालों ने इसकी सूचना 3अगस्त को सोनप्रयाग थाने में दर्ज करवायी।साथ ही 12अगस्त को थाना गैरसैंण सहित विधायक कर्णप्रयाग व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बेटे हिमांशु को खोजने की गुहार लगायी।परिवार में पिता नरेंद्र सिंह नेगी का स्वास्थ्य खराब रहता है,वहीं 90वर्षीय दादा जमन सिंह,88वर्षीय दादी अषाडी देवी सहित मां गणेशी देवी,छोटी बहन हिमानी और राहुल की जिम्मेदारी भी हिमांशु के कंधों पर ही है।हिमांशु के लापता होने से परिवार सदमे की स्थिति में है।बहन हिमानी रूंधे गले से भाई को खोजने की गुहार लगाती कहती है कि,एक दिन बाद राखी का त्यौहार है,और मेरा भाई लापता है वो कैसे भाई को राखी बांधेगी।किसी अनहोनी की आशंका से घबरायी बहन खुद को सम्हालते हुए परिवारजनों को ढाढंस बंधाते हुए कहती है,कि उन्हें भाई की सलामती की सूचना जल्द मिलेगी।हिमांशु के चचेरे भाई चंद्र मोहन ने बताया कि परिजन अपने स्तर से भी केदारनाथ क्षेत्र में हिमांशु को ढूंढने का प्रयास कर चुके हैं,।
लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा।अब प्रशासन पर ही भरोसा है कि हिमांशु की खोजबीन जल्द करेंगे।परिजनों से मिलने पंहुचे विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित रूद्रप्रयाग जिला प्रशासन को घटना की पूरी जानकारी दी गयी है।जिसको लेकर हर संभव प्रयास जारी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर एक पटवारी निलंबित, एक पर विभागीय कार्रवाई शुरू
रामनगर के छोई में टूटी सिंचाई नहर, सैकड़ों किसानों की धान की फसल पर मंडराया बड़ा संकट
उत्तराखंड: किच्छा में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान खोलने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्र को सौंपा प्रस्ताव
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) इस जिले में कल 31 जुलाई को अवकाश घोषित
उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम रहेगा खतरनाक, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का दूसरा चरण शुरू, नोटिस मिलने पर समय से दें जवाब
सीएम धामी का सख्त आदेश, 1905 हेल्पलाइन की शिकायतों में लापरवाही अब नहीं होगी बर्दाश्त
उत्तराखंड : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अब्दुल रहमान गिरफ्तार 
