- मकान की दीवार टूटने से मलवे में दबकर महिला की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया जिला चिकित्सालय पौड़ी।
पौड़ी- पौड़ी जिले के कलजीखाल ब्लॉक देर रात को मनियारस्यूं पट्टी के कुस्याण गांव में एक घर की दीवार गिर जाने से मालवे में दबकर महिला की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए क्षेत्र के राजस्व उप निरीक्षक धजवीर चौहान ने बताया कि आज सुबह उन्हें कुस्याण गांव में हुए इस हादसे की सूचना मिली। बताया कि बीती देर रात भूमा देवी पत्नी प्रताप सिंह मकान के निचले तल में सो रही थी।
इस दौरान एक तरफ की दीवार ढह गई, जिसके कारण ऊपर की छत की सीलिंग का एक हिस्सा दिल टूट गया। जिसके मलवे से दबकर महिला की मौत हो गई। बताया कि जब सुबह महिला का बेटा चाय देने गया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने मिलकर महिला के शव को मलवे से बाहर निकाला। बताया कि उनके द्वारा शव के पंचायतनामा की कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया गया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



वोटर लिस्ट को लेकर बड़ी खबर, नैनीताल में SIR की सुनवाई 100% पूरी, जानिए आगे क्या होगा
उत्तराखंड: जनता के बीच जाकर समस्याएं सुनें अधिकारी, भीमताल में बैठक के दौरान दिए गए सख्त निर्देश
हल्द्वानी: फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला हजारों का जुर्माना
उत्तराखंड SIR में 94% सुनवाई पूरी, 1.10 लाख मतदाताओं को फिर मिलेगा मौका, जानिए क्यों
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब 
