हल्द्वानी। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित ऑल इंडिया चेस मास्टर सीजन-4 प्रतियोगिता में हल्द्वानी के युवा शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी फिडे रेटिंग में 43 अंकों की बढ़ोतरी की है।
23 से 28 मई तक मुंबई के रशियन सेंटर में आयोजित इस छह दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर से 150 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच तेजस तिवारी ने आठ राउंड में पांच मुकाबले जीते और एक मुकाबला ड्रॉ खेलते हुए कुल 5.5 अंक हासिल किए।

तेजस के इस बेहतरीन प्रदर्शन से उनकी अंतरराष्ट्रीय फिडे रेटिंग में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में सम्मानजनक स्थान भी प्राप्त किया।
हल्द्वानी के सुभाष नगर निवासी साढ़े आठ वर्षीय तेजस तिवारी दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा तीन के छात्र हैं। कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिताओं में लगातार भाग लेकर वे अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।
विश्व रिकॉर्ड धारक और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से सम्मानित तेजस अब तक देश के कई राज्यों में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उनकी मेहनत, लगन और लगातार बेहतर प्रदर्शन उन्हें उत्तराखंड के उभरते हुए शतरंज खिलाड़ियों में शामिल कर रहा है।
परिजनों और खेल प्रेमियों ने तेजस की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
