रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ऊखीमठ कोतवाली क्षेत्र के भीरी-पेलिंग मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई…जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 12:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक सिलेरियो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि कार करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर एक पेड़ पर अटकी हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेजा गया। हादसे में रेशमा देवी, दक्षित (5 वर्ष), सान्वी (3 वर्ष), विहान (8 वर्ष) और वैभव (10 वर्ष) घायल हुए हैं। सभी का इलाज चिकित्सकीय निगरानी में चल रहा है।
वहीं दुर्घटना में महेन्द्र सिंह (68 वर्ष) उनके पुत्र अंजन सिंह (42 वर्ष) और संगीता देवी (32 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि वाहन बांसवाड़ा क्षेत्र से पेलिंग-उथिंड गांव की ओर जा रहा था। मृतक और घायल सभी उथिंड गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट 
