Uttrakhand Govt Job: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रही है लोगों के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार को 693 पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया है। सरकारी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य की विभागीय परीक्षा से सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इसकी पुष्टि की।
इस सीधी भर्ती की प्रक्रिया में विभागीय हेडमास्टर , प्रवक्ता और एलटी शिक्षक भाग ले पाएंगे। इनके लिए पिछले सितंबर में नियमावली में पात्रता की शर्तें तय की जा चुकी हैं। खबर है कि शासन जल्द ही लोक सेवा आयोग को भर्ती प्रक्रिया का प्रस्ताव भेजेगा। वर्तमान में इंटर कालेज की संख्या 1386 है । इनमें प्रधानाचार्य के करीब 1000 पद लंबे समय से खाली हैं । प्रधानाचार्य के पदों को भरने के लिए सरकार ने पिछले साल 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती करने का निर्णय किया था । सीधी भर्ती वाले हाईस्कूल के हेडमास्टर के लिए दो साल की निरंतर सेवा , एलटी प्रवक्ता पद से प्रोन्नत हेडमास्टर के लिए पांच साल की सेवा अनिवार्य है । जबकि सीधी भर्ती वाले प्रवक्ता के लिए 10 साल की निरंतर सेवा और एलटी से प्रवक्ता बने शिक्षक के लिए प्रवक्ता पद पर 10 साल की सेवा अनिवार्य है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
