Dehradun , Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 4 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहने की संभावना है। जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 01 अप्रैल को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों तथा मैदानी क्षेत्रों के कुछ स्थानों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
वही 2 अप्रैल को पिथौरागढ़ उत्तरकाशी और चमोली जिले में हल्की बारिश तथा बर्फबारी की संभावना है उसे जनपद में मौसम शुष्क रहेगा।
3 और 4 अप्रैल को येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 3 अप्रैल से 4 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा राज्य के कई जनपदों में गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। ऊचीं चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।
आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी
देहरादून। शुक्रवार की देर शाम सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे आपदा प्रबंधन कार्यालय प्रदेश में पिछले 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश और उससे हो रही परेशानियों के मद्देनजर अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्तमान की स्थिति को लेकर चर्चा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में भी बारिश का क्रम जारी रहेगा ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरीके से एहतियात बरत रहा है वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह इस मामले में पूरी सतर्कता बरतें कहीं भी किसी भी तरीके की आपदा की सूचना हो तो त्वरित कार्रवाई के साथ काम किया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
