Dehradun News: अवैध शराब तस्करों ने तस्करी का ट्रेंड बदल दिया है पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर नई-नई तरकीब इजाद कर रहे हैं कभी-कभी तस्करों के हथकंडे देख पुलिस भी चकित रह जाती है। ऐसा ही मामला राजधानी देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र से आया है यहां पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एंबुलेंस में महिला को शराब की पेटियों के ऊपर मरीज की तरह लिटाकर ले जाया जा रहा था। जब एंबुलेंस की चेकिंग की गई तो उसमें 20 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गत रात्रि रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा पुलिस पार्टी सहित वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंबुलेंस सायरन बजाते हुए पहुंची। एंबुलेंस को रुकने का इशारा कर पूरा मार्ग खाली होने के बावजूद बिना वजह सायरन बजाने का कारण पूछा तो चालक पुलिस को देख घबरा गया।
शक होने पर एंबुलेंस की चेकिंग की गई तो उसमें एक महिला लेटी हुई दिखी, जोकि संदिग्ध लग रही थी। एंबुलेंस की तलाशी के दौरान उसमें से 20 पेटी शराब बरामद हुई। शराब देहरादून से ऋषिकेश ले जाई जा रही थी।
पूछताछ का विवरणः- अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हमारे द्वारा देहरादून से अवैध शराब लाकर ऋषिकेश बेचने के लिए ले जा रहे थे। तथा जगह-जगह पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग किया जाता है। अभियुक्ता रवीना भटनागर के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश एवं थाना रानीपोखरी में शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के अभियोग पंजीकृत है ।
अपराधिक इतिहासः- अभियुक्ता रवीना भटनागर का अपराधिक इतिहास मु0अ0स0-214/09 ,135/10, 178/10, 443/10, 290/20 , 60 आबकारी अधिनियम कोत0 ऋषिकेश ।
मु0अ0स0 – 387/20, 8/20एनडीपीएस एक्ट कोत0 ऋषिकेश ।
मु0अ0स0 दृ 09/09 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना रानीपोखरी ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1- अभिषेक पुत्र श्री राजकुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश उम्र 20 वर्ष ( एंबुलेंस चालक)।
2- प्रिंस सन ऑफ शेर सिंह निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष।
3- सनी पुत्र पप्पू निवासी बापू ग्राम वीरभद्र ऋषिकेश उम्र 31 वर्ष।
4- रवीना भटनागर पत्नी राजू भटनागर निवासी कुमारवाड़ा आदर्श ग्राम ऋषिकेश उम्र 36 वर्ष।
बरामदगी मालः-
1- 20 पेटी (960 पव्वे )अवैध देसी शराब जाफरान।
2- एक एंबुलेंस ओमिनी UK 04 K 1463
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
