- UKPSC Forest Guard Admit Card Out: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से करे डाउनलोड।
देहरादून-(नितेश बिष्ट) उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 31 मार्च को 894 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा प्रदेश के 13 जिलों के 600 से अधिक केंद्रों पर आयोजित कराने जा रहा है। 2 लाख से अधिक अभ्यार्थी देंगे भर्ती परीक्षा। परीक्षा की तिथि 9 अप्रैल को सुनिश्चित है।
पहले यह परीक्षा 22 जनवरी को होना तय था लेकिन उस बीच पटवारी–लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया, हालांकि पटवारी–लेखपाल भर्ती परीक्षा पेपर लीक में आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का नाम सामने आया था, जिसके चलते फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आयोग द्वारा फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए नया पेपर बनाया जाएगा। लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत का कहना है कि भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जा चुके हैं।
परीक्षा 9 अप्रैल की सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।
साथ ही पेपर लीक पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस–एलआईयू संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेगी। केंद्रों के आसपास के रिसोर्ट से लेकर आशंका वाली जगहों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। पेपर में गड़बड़ी मिलने पर नकल कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
