रामनगर में छात्रा का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म
रामनगर। शहर में कक्षा नौ की छात्रा को अगवा कर दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
रामनगर निवासी महिला ने 25 जुलाई को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी कक्षा नौ की छात्रा है। 24 जुलाई को वह अपनी सहेली के घर से लौट रही थी। तभी श्मशानघाट रोड निवासी सोनू उर्फ शान सफेद रंग की कार में आया। आरोप है कि उसने उनकी बेटी का जबरदस्ती हाथ पकड़कर उसे कार में बैठा लिया। आरोपी ने जंगल में कार रोककर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता बमुश्किल कार से निकलकर जान बचाकर भागी। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से वह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सहेली के घर से लौट रही थी किशोरी दूसरे समुदाय का आरोपी गिरफ्तार
चार दिन पहले हल्द्वानी की किशोरी को बनाया था हवस का शिकार
शहर निवासी किशोरी 28 जुलाई की रात नाराज होकर घर से चली गई थी। अगले दिन बालिका का अपहरण कर लिया गया था। उसके साथ अलग-अलग जगह दो युवकों ने कई बार दुष्कर्म किया। 30 जुलाई की दोपहर पीड़िता ने अपने परिजनों को फोन किया। उनकी सूचना पर पुलिस ने बालिका को शक्तिफार्म से छुड़ाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : न्यूनतम 15 हजार मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
सीएम धामी ने युवाओं से मांगे तीन संकल्प, बोले- बड़ा लक्ष्य तय करो, नशे से दूर रहो और उत्तराखंड के लिए काम करो
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कार्मिकों को न्यूनतम वेतन एवं महंगाई भत्ते का लाभ देने के संबंध में शासन द्वारा लिया गया निर्णय
हल्द्वानी: बच्चों की पढ़ाई के लिए आगे आए अधिवक्ता दया सागर बिष्ट, पुनर्निर्माण तक निःशुल्क मिलेगी कक्षा
हल्द्वानी: बनभूलपुरा में हत्या से हड़कंप, घर के अंदर मिला युवक का शव
देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित 

