दून समेत प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून। राजधानी दून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को रुक-रुककर कई दौर की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार के लिए देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है, जबकि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने की जरूरत है। शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। दून में मैनुअल स्टेशन पर 15.8 मिमी वर्षा दर्ज हुई।
मानसून की तैयारी नहीं कर पाई सरकार
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने शनिवार को प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। शनिवार को मीडिया को जारी बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि मानसून को लेकर सरकार का आपदा प्रबंधन तंत्र पूरी तरह विफल साबित हुआ है। ऐरी ने कहा कि मानसून से पहले सरकार ने कोई ठोस तैयारी नहीं की, जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है। ऐरी ने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष बाद भी प्रभावी आपदा प्रबंधन तंत्र विकसित नहीं हो सका।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बनभूलपुरा में हत्या से हड़कंप, घर के अंदर मिला युवक का शव
देहरादून : डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
उत्तराखण्ड वन विकास निगम में 200 स्केलर पदों पर भर्ती
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, वन विकास निगम में 200 पदों पर भर्ती; इस दिन से भरें फॉर्म
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े तबादलों की तैयारी, अफसरों की सूची बननी शुरू
मुख्यमंत्री युवाविद्यार्थी मंथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर रुद्रप्रयाग डीएम विशालमिश्रा सम्मानित
नैनीताल: ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा, पेशी जारी रहेगी
भीमताल : आमा मंदिर से हरीश पनेरू ने किया चुनावी शंखनाद, भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार और अनैतिक कार्यों के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान….
उत्तराखंड: M.A. और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई के बाद खेती चुनी, 40 नाली जमीन पर विनोद ने खड़ा किया नया मॉडल
देहरादून :(बड़ी खबर) अहमद नदीम को मिला जिला सूचना अधिकारी, नैनीताल का चार्ज 

