उत्तराखंड में सरकारी विभागों में होंगी बंपर भर्तियां
देहरादून: सरकारी विभागों में बंपर भर्ती होगी। कार्मिक विभाग ने बेरोजगार संघ के साथ हुई वार्ता का कार्यवृत्त जारी कर लिखित आश्वासन दिया है। इंजीनियरिंग विभागों में जेई, एई की भर्ती का प्रस्ताव दो सप्ताह में लोक सेवा आयोग को भेज दिया जाएगा।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ की अपर सचिव कार्मिक गिरधारी सिंह रावत के साथ 21 जुलाई को बैठक हुई। बैठक में बेरोजगार संघ ने भर्ती प्रक्रिया में देरी पर सवाल उठाए। कार्मिक विभाग ने आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। तमाम मांगों के निस्तारण को लेकर किए
इंजीनियरिंग विभागों में दो सप्ताह में आयोग को भेजा जाएगा भर्ती प्रस्ताव
शिक्षा, ऊर्जा, पेयजल, वन विभाग समेत अन्य विभागों में होंगी भर्ती
कार्मिक विभाग ने पदों का ब्योरा भी मांगा, 5000 से भी ज्यादा हैं पद
दो सप्ताह में जारी होगा भर्ती कैलेंडर
लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का परीक्षा कैलेंडर जल्द जारी होगा। आयोग दिसंबर तक होने वाली परीक्षाओं का कैलेंडर करेंगे। वहीं, आईटीआई अनुदेशक की भर्ती जल्द पूरी होगी।
जा रहे प्रयासों का लिखित ब्यौरा बेरोजगार संघ को उपलब्ध कराया गया। इसमें बताया गया कि जेई, एई भर्ती का अंतिम पाठ्यक्रम जारी हो गया है। संबंधित विभागों से एक सप्ताह में भर्ती प्रस्ताव मांगा गया है। शासन तक पहुंचने
वाले भर्ती प्रस्तावों को दो सप्ताह के भीतर लोक सेवा आयोग को भेज दिया जाएगा। सीएम घोषणा के अनुसार 1000 पदों पर फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की विज्ञप्ति जारी की जा रही है। 1500 पुलिस कांस्टेबल, 350 महिला
कांस्टेबल और पुलिस दरोगा भर्ती की प्रक्रिया शुरू किए जाने की तैयारी है। दरोगा, आबकारी, बंदी रक्षक और वर्दीधारी पदों पर भी जल्द भर्ती होगी। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने बताया कि बेरोजगार संघ को बताया गया है कि खाली पदों पर तेजी से भर्ती की जाएगी। पावर सेक्टर में भी मौकेः ऊर्जा के तीनों निगमों में भी बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। तकनीशियन ग्रेड, ड्राफ्टसमैन समेत अन्य खाली पदों पर भर्ती होगी ऊर्जा विभाग को एक सप्ताह में ब्योरा भेजने को कहा गया है। इसके अलावा अन्य विभिन्न विभागों में खाली लाइब्रेरियन और एलटी शिक्षक भर्ती का प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
