उत्तराखंड: यहां करंट लगने से एक मजदूर की मौत, तीन हायर सेंटर रेफर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

करंट लगने से एक मजदूर की मौत, तीन लोग झुलसे

पाटी (चम्पावत)। पाटी के जौलाड़ी क्षेत्र में शनिवार को बीएसएनएल नेटवर्किंग कार्य के दौरान करंट लगने से एक नेपाली श्रमिक की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का पाटी अस्पताल में उपचार कराया गया। इनमें एक को हायर सेंटर रेफर किया गया। एसडीएम नीतू डांगर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जौलाड़ी गांव के सिम्टी क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्किंग के लिए नेपाली

श्रमिक पोल लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पोल पास से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में नेपाल के करनाली प्रांत के जुमला जिले के जारजी गांव निवासी 19 वर्षीय सुशील शाही की मौत हो गई। हादसे में उसी गांव के धनजीत बुड्डा, उपेंद्र शाही और कमल शाही घायल हो गए। सभी को पाटी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां धनजीत बुड्डा को लोहाघाट रेफर किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हाथी पर्वत में हेलीकॉप्टर हादसे के बाद रेस्क्यू तेज, सीएम धामी ने दिए युद्धस्तर पर बचाव के निर्देश
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें