कुल्हाड़ी से वार कर की निर्मम हत्या

उत्तराखंड- (सनसनी खेज) यहां महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से वार कर की निर्मम हत्या

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakashi News- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में घरेलू विवाद के चलते महिला ने अपने पति के सर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है घटना के बाद राजस्व पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र के हिमरौल गांव में देर रात यह घटना घटी बताया जा रहा है कि हिमरौल गांव के निवासी 22 वर्षीय जसपाल ने 2 साल पहले 21 साल की काजल से प्रेम विवाह किया था शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन बाद में पति-पत्नी में झगड़े होने शुरू हो गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
Ad

इधर सोमवार की रात भी पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने पास में कुल्हाड़ी उठाकर पति के सिर पर दे मारी, सर पर कुल्हाड़ी लगते ही जसपाल का सर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को मिलते ही नायब तहसीलदार जोगेंद्र चौहान देर रात को मौके पर पहुंचे इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर रेगुलर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तीन बहनों के इकलौते भाई थे आशीष, अचानक निधन से परिवार में मचा कोहराम; सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बालाजी मंदिर के पास कार सवार युवक पर हमला, टूटे शीशे और खून के निशान से मचा हड़कंप

जानकारी के मुताबिक हत्या आरोपी काजल का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ इलाके में है, मृतक जसपाल दैनिक मजदूरी का कार्य किया करता था फिलहाल राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें