उत्तराखंड : यहां महिला की खाई में गिरने से मौत, प्रशासन ने दी Update

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर: आज धर्मघर रेंज अंतर्गत ग्राम बांझीरौटी, पोस्ट धपोलासेरा, तहसील कांडा निवासी श्रीमती कमला देवी (लगभग 45 वर्ष) की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई।
घटनास्थल पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा दी गई प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, तेंदुए के हमले से बचने के प्रयास में महिला के खाई में गिरने से मृत्यु होना बताया गया है। वन विभाग द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है।


प्रथम दृष्टया मृतका के शरीर पर तेंदुए के हमले से संबंधित स्पष्ट कैनाइन (दांत) अथवा पंजों के निशान परिलक्षित नहीं हुए हैं। तथापि, घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के निष्कर्ष प्राप्त होने के उपरांत ही की जा सकेगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर प्रचलित नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें