देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरुकुल में करीब 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया…इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुंडीर की स्मृति में बने नए सामुदायिक भवन का भी उद्घाटन किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से मसूरी क्षेत्र में सड़क, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे के विकास पर लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि मसूरी उत्तराखंड का प्रमुख पर्यटन स्थल है…इसे और बेहतर बनाने के लिए सैन्य धाम का निर्माण, मसूरी रोपवे से जुड़ी सड़क का उन्नयन और कई पेयजल योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र में सड़कों को बेहतर बनाने, गांवों में बिजली पहुंचाने और बाढ़ सुरक्षा के लिए भी कई परियोजनाएं चल रही हैं…इसके साथ ही सरकार रोजगार बढ़ाने के लिए स्टार्टअप, होमस्टे, ‘एक जनपद दो उत्पाद’ और अन्य योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है…जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अधिक अवसर मिलें।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई 
