हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में शिवभक्तों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए कांवड़ियों का स्वागत किया और यात्रा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कार्यक्रम के दौरान हरकी पैड़ी और कांवड़ यात्रा मार्ग पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। मुख्यमंत्री ने पांच कांवड़ियों का सम्मान करते हुए उनके चरण धोए और उनसे मुलाकात की। उन्होंने शिवभक्तों को अपने हाथों से भोजन भी परोसा। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रियों के लिए लगाए गए स्वास्थ्य सेवा शिविर का उद्घाटन किया और वहां उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को समय पर इलाज, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं मिलती रहें।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य हर शिवभक्त को सुरक्षित,सुविधाजनक और सम्मानजनक यात्रा का अनुभव देना है…उन्होंने बताया कि इस वर्ष अब तक एक करोड़ से अधिक कांवड़िये गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, एंबुलेंस, स्वास्थ्य शिविर और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की गई है…साथ ही श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की।
कार्यक्रम में कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों और पर्यावरण मित्रों को भी सम्मानित किया गया…इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, संत-महात्मा, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
उत्तराखंड में बनेंगी 528 नई सड़कें और 19 पुल, गांवों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी
उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, इस प्रतियोगिता में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
उत्तराखंड की बेटी श्रद्धा जोशी ने रचा इतिहास, नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल
हल्द्वानी: दिवाली से पहले सारथी फाउंडेशन की खास पहल, जरूरतमंद परिवारों को दिए त्योहार के उपहार
हल्द्वानी नगर निगम बोर्ड बैठक में 18 प्रस्ताव पास, शहर में खरीदी जाएंगी 10 हजार स्ट्रीट लाइट
हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, चमोली हेलीकॉप्टर हादसे की जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी: यहां पेयजल लाइन का कार्य पूरा, अब डीबीएम सड़क निर्माण कार्य तेज
शैमफोर्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘एलिजियम 4.0’ में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग, मेधावी छात्र-छात्राएं भी हुए सम्मानित
देहरादून : इनका मानदेय बढ़ाकर 40 हजार रुपये करने की तैयारी 
