पॉलिटेक्निक संस्थानों में भर्ती होंगे 480 गेस्ट टीचर
देहरादून। राज्य के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में शिक्षकों की कमी से जूझ रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। तकनीकी शिक्षा विभाग अगले 15 दिनों के भीतर 480 अतिथि शिक्षक भर्ती करने जा रहा है। लोक सेवा आयोग से नियमित शिक्षकों की नियुक्ति में हो रही देरी को देखते हुए शासन ने यह अंतरिम फैसला लिया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पिछले दिनों विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान गेस्ट टीचरों की नियुक्ति में देरी पर नाराजगी जताई थी। क्योंकि एक महीने पूर्व इस संबंध में अफसरों को निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके पॉलिटेक्निक संस्थानों में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। शिक्षा मंत्री लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जमकर
अगले 15 दिन में गेस्ट टीचरों की भर्ती शुरू होगी
फटकार लगाई और निर्देश दिए कि नियुक्ति प्रक्रिया में तुरंत तेजी लाई जाए ताकि छात्रों का शिक्षण कार्य किसी भी हाल में प्रभावित न हो। इस पर निदेशालय ने राज्य के सभी तकनीकी संस्थानों से गेस्ट टीचरों की आवश्यकता और नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव तत्काल भेजने के निर्देश जारी कर दिए हैं। डॉ. रावत ने साफ किया किन जब तक आयोग से स्थाई शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक युवाओं की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। गेस्ट फैकल्टी की तैनाती से संस्थानों में पठन-पाठन की व्यवस्था तुरंत पटरी पर लौट सकेगी। विभाग जल्द ही आवेदन से जुड़े दिशा-निर्देश जारी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं विधानसभा में भाजपा के 8 दावेदारों के नाम आए सामने, मदन कौशिक ने की रायशुमारी
कालाढूंगी से कमलेश कैड़ा ने ठोकी भाजपा टिकट की दावेदारी, मुकाबला हुआ दिलचस्प
नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाई कोर्ट? सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
हल्द्वानी: छह महीने पहले मिला बजट, फिर भी नहीं बनी सड़कें; PWD अधिकारी से जवाब मांगने पहुंचे लोग
उत्तराखंड: परिवार सहित वर्दी में सड़कों पर उतरेंगे PRD जवान, सरकार को दी 17 नवंबर तक की मोहलत
भीमताल में कैड़ा की जगह विधायक बनने की होड़, BJP के 12 नेताओं ने ठोकी दावेदारी
ललालकुआं में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
बागेश्वर डबल मर्डर का खुलासा, चाचा-चाची की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
हल्द्वानी-रामपुर रोड पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभीर 
