शुभ मुहूर्त : इस साल 105 दिन गूंजेगी शादी की शहनाई
हरिद्वार। नए साल का आगाज हो गया है। 16 जनवरी से शुभ घड़ी भी शुरू हो जाएगी। इस वर्ष 105 दिन घरों में शादी की शहनाइयां बजेंगी। सबसे ज्यादा 14 दिन नवंबर में और सबसे कम तीन दिन दिसंबर में विवाह व अन्य मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा।

आचार्य विकास जोशी व रमेश सेमवाल ने बताया कि सनातन धर्म में हमेशा शुभ मुहूर्त देखकर ही कार्य करने का विधान है। 16 दिसंबर को पौष मास प्रारंभ होने के साथ ही सूर्य के धनु राशि में होने से खरमास चल रहा है। 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में गोचर करने और उत्तरायण होने के बाद शुभ कार्य शुरू होंगे। इसके बाद पूरे साल 105 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
आचार्य विकास जोशी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में विवाह होने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। इसलिए शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखना अनिवार्य माना गया है। इससे जीवन में परेशानियां नहीं आती हैं।
उन्होंने बताया कि जनवरी में आठ दिन, फरवरी में 10, मार्च में 6, अप्रैल में 10, मई में 11, जून में 4, जुलाई में 8, अगस्त में 13, सितंबर में 9, अक्तूबर में 13, नवंबर में 14 और दिसंबर में सबसे कम 3 दिन ही शुभ मुहूर्त हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
