रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने किया गहन निरीक्षण, यात्रियों से लिया फीडबैक
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा केदारनाथ धाम की यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और यात्रियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभवों व सुझावों को भी गंभीरता से सुना।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले सोनप्रयाग पार्किंग (जिला विकास प्राधिकरण) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, आसपास की दुकानों, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा बलों के ठहरने की व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने बर्फानी “हर हर महादेव” भंडारे में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो रहा है।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सीतापुर बस पार्किंग (पर्यटन विभाग) का भी दौरा किया, जहां यात्रियों से बातचीत कर यात्रा से जुड़े उनके अनुभवों को जाना।
जिलाधिकारी ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि केदारनाथ धाम की यात्रा को सुरक्षित, सफल और निर्विघ्न बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों के सुझावों के आधार पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे श्रद्धा एवं आस्था के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकें।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 

