देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से आज शासकीय आवास में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने आगामी Hemkund Sahib Yatra 2026 की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही 20 मई 2026 को पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है…ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए शासन-प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है।
ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि 20 मई को पहले जत्थे का पारंपरिक रूप से “पंज प्यारों” की अगुवाई में विदाई समारोह होगा। वहीं, श्री हेमकुंट साहिब के कपाट 23 मई 2026 को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।
हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह जी की तपोभूमि के दर्शन करेंगे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
देहरादून :(बड़ी खबर) समूह ग के 101 पदों पर आई भर्ती
CM धामी ने शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति; बोले- शिक्षक बनाते हैं देश का भविष्य
उत्तराखंड में SIR पर बड़ा अपडेट, 24.29 लाख नोटिसों की सुनवाई पूरी; अब DSE-PSE की बारी
कुंभ 2027 से पहले उत्तराखंड को बड़ी सौगात, केंद्र ने आवंटित किया 8,029 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न
हल्द्वानी- शुद्धिकरण मामले में FIR दर्ज
उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी 
