उत्तराखंड: यहाँ गुर्जर बस्ती में लगी आग, 6 घर जलकर राख

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

विकासनगर : सहसपुर थाना क्षेत्र के इंद्राकॉलोनी मेदनीपुर स्थित गुर्जर बस्ती में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 6 कच्चे घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक लाखों का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल

बताया जा रहा है कि घास-फूस और मिट्टी से बने घरों में आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों और फायर सर्विस की मदद से आसपास के अन्य घरों को बड़ी मुश्किल से बचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये

पुलिस के अनुसार आग लगने की वजह रसोई से उठी चिंगारी मानी जा रही है, जिसने सूखे घास-फूस को पकड़ लिया और देखते ही देखते कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय घरों में केवल बच्चे मौजूद थे…जबकि बड़े लोग खेतों में काम करने गए थे।

इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है…लेकिन पीड़ित परिवारों का सारा घरेलू सामान और करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी जलकर राख हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?

आग से प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। प्रशासन द्वारा राहत और सहायता की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें