देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोथरोवाला देहरादून में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 133वें संस्करण को सुना।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “मन की बात” देशवासियों के लिए बेहद प्रेरणादायक कार्यक्रम है, जो समाज के विभिन्न वर्गों के नवाचार, स्वच्छता, स्टार्टअप, पर्यावरण संरक्षण और लोक संस्कृति जैसे विषयों को सामने लाता है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने आम लोगों के प्रयासों को एक मंच दिया है…जिससे देशभर में हो रहे सकारात्मक कार्यों को पहचान मिल रही है और समाज में जागरूकता बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विज्ञान, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भी विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और सीमांत क्षेत्रों तक सड़क, रेल और आधुनिक सुविधाएं पहुंच रही हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है और राज्य सरकार उनके विजन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
