रुद्रप्रयाग : चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केदारनाथ धाम के घोड़ापड़ाव क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर लगातार सघन चेकिंग और गश्त की जा रही है। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन कुमार और सन्नी कुमार, निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से यात्रियों के चोरी किए गए पर्स, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हैंडबैग और ₹5,450 नकद बरामद किए गए हैं।
पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों और दर्शन की कतारों में यात्रियों को निशाना बनाता था। एक आरोपी खुद को घायल दिखाकर लोगों का ध्यान भटकाता था…जबकि अन्य साथी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं जिला प्रशासन भी यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा लगातार केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दे रहे हैं।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
