घनसाली (टिहरी): टिहरी जिले के घनसाली थाना क्षेत्र के सांकरी गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना शादी की पहली सालगिरह के दिन हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय पूनम की तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लेकर पहुंचा…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुराल पक्ष का कहना है कि पूनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।
हालांकि मायके पक्ष ने इस दावे को खारिज करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पूनम को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और उसकी हत्या की गई है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि घटना की सूचना समय पर क्यों नहीं दी गई।
बताया जा रहा है कि पूनम की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उसका पति विदेश में काम करता है और कुछ दिन पहले ही घर लौटा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 
