रुड़की: हौसले उम्र नहीं देखते इस कहावत को रुड़की के ग्राम टोडा कल्याणपुर अहतमाल की ग्राम प्रधान इसराना ने सच कर दिखाया है। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 78.8 प्रतिशत अंक हासिल कर नई मिसाल पेश की है।
35 वर्षीय इसराना ने चौधरी बालचंद सैनी इंटर कॉलेज से यह सफलता हासिल की। उन्होंने साबित कर दिया कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।
इसराना का कहना है कि समाज में महिलाओं को अक्सर शिक्षा के कम अवसर मिलते हैं….लेकिन परिवार का सहयोग हो तो हालात बदले जा सकते हैं। उनकी सफलता के पीछे उनके पति और उप प्रधान अब्दुल वाजिद का विशेष योगदान रहा।
इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह महिला सशक्तीकरण की प्रेरणादायक कहानी बन गई है। इसराना ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपने सपनों को न रोकें और शिक्षा के जरिए आगे बढ़ें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सचिवालय में 59 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहा नया भवन, जानें क्या होंगी सुविधाएं
सीएम धामी के निर्देश पर पत्रकारों के लिए राहत की संस्तुति, 5 लाख की मदद और पेंशन पर फैसला
पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 67 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
दिल्ली महारैली में जुटेंगे उत्तराखंड के कांग्रेसजन, आगे की रणनीति भी तैयार
हल्द्वानी : बंशीधर भगत नहीं लड़ेंगे चुनाव? अफवाहों पर बीजेपी विधायक ने दी बड़ी सफाई
गुंजी पहुंचे सीएम धामी, आदि कैलाश रन के बीच किया बड़ा ऐलान
खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
उत्तराखंड की 20 वर्षीय युवती की इंदौर में मौत, पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड के 5 पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार, बढ़ेगी ठंड
हल्द्वानी में पंजाबी करवा चौथ उत्सव की धूम, पूजा बग्गा बनीं ‘क्वीन ऑफ द इवनिंग’ 
