weather update

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कल और परसों बारिश का अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में अप्रैल के अंत तक गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बढ़ती गर्मी के चलते देहरादून में स्कूल तक बंद करने पड़े। हालांकि अब मौसम राहत देने वाला है।

मौसम विभाग ने 28 और 29 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, ADM ने लगाया 10 प्रतिष्ठानों पर 2.10 लाख रुपये का अर्थदंड

वहीं हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में बारिश नहीं होगी…लेकिन तेज हवाएं और बादलों की गड़गड़ाहट देखने को मिल सकती है।

29 अप्रैल को भी कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है…जबकि 30 अप्रैल को पर्वतीय क्षेत्रों में येलो अलर्ट रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में धरना 20वें दिन भी जारी, 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें