उत्तराखंड : सनसनी: खेत में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार में सनसनी: खेत में मिला युवक का शव, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अतमलपुर बौगला बाईपास के समीप एक खेत में युवक का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

वहीं, आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ भी घटनास्थल पर जुट गई।प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किए जाने के स्पष्ट निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मिशन में शामिल करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने CM धामी को लिखा पत्र
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मीडिया 11 ने भाजपा युवा मोर्चा को 7 विकेट से हराया, रक्षित टंडन की नाबाद 31 रनों की पारी बनी जीत की हीरो

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें